पकरिया वाली कालीमाता मन्दिर में स्थापित शिवलिंग का प्रतिदिन हो रहा रूद्राभिषेक

लखनऊ : पकरिया वाली काली माता मन्दिर सिविल कोर्ट अवध डिपो के सामने कैसरबाग लखनऊ में सावन माह के पवित्र दिनों में प्रतिदिन रूद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें सैकड़ों अधिवक्ताओं व वादकारियों को दर्शन का लाभ प्राप्त हो रहा है ।

मन्दिर के पुजारी महन्त वीरेन्द्र बाजपेई उर्फ गुड्डू बाजपेई का कहना है जो भक्त सच्चे मन से कमालेश्वर महादेव से मांगता है उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है । पं. राकेश बाजपेई प्रतिदिन विधिवत् मन्त्रोच्चारण से विधि-विधानपूर्वक पूजन करा रहे हैं । शिव-भक्त पदम चन्द्र गुप्ता व प्रदीप बाजपेई प्रतिदिन भक्ति-धारा के पावन जल का पान करते हुए शिवपूजा कर रहे हैं ।