★ आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय
बच्चा– चच्चा! महँगाई देख रहे हो?
चच्चा– हाँ बच्चा।
बच्चा– तो?
चच्चा– गुड न्यूज़।
बच्चा– वह क्या?
चच्चा– बच्चा! उपाय है।
बच्चा– वह क्या?
चच्चा– रात मे सोते समय तकिया के नीचे मोदी बाबा की फोटू रख लेना। वे तुम्हारे सपने मे आयेंगे और ‘भगवा’ झोले मे से ‘हिन्दुत्व’ का ‘पाऊच’ निकाल कर तुम्हें थमा देंगे।
बच्चा– चच्चा! तो उससे क्या होगा?
चच्चा– बच्चा! उस पाऊच को मुह मे लगाकर चूसते ही ‘सोमरस’ तुम्हारे ‘कण्ठमार्ग’ से हृदयप्रान्त मे उतरता आयेगा।
बच्चा– फिर बताओ न; इस महँगाई से मुक्ति कैसे मिलेगी?
चच्चा– जब उस रस का पान करोगे तब महँगाई से दूर एक ऐसे लोक मे पहुँच जाओगे, जहाँ ‘आनन्द-ही- आनन्द’, ‘सुख-ही-सुख’ का भोग करते दिखोगे।
बच्चा– तो क्या यह सच है? कैसे मान लूँ?
चच्चा– बच्चा! मोदी है, तो मुमकिन है।
(सर्वाधिकार सुरक्षित– आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय, प्रयागराज; २२ मार्च, २०२२ ईसवी।)