‘हिन्दी-संसार ऑन-लाइन’ शैक्षिक संस्थान’, सलोरी, प्रयागराज की ओर से ६ मई को भाषाविज्ञानी और वैयाकरण आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय की बहुचर्चित पाठशाला का आयोजन संस्थान के सभागार मे पूर्वाह्ण १० बजे से मध्याह्न १२ बजे तक किया जायेगा, जिसमे वे विविध प्रतियोगितात्मक विद्यार्थियों को अध्ययन करने की विधिसहित व्याकरण, सामान्य हिन्दी, हिन्दीभाषा, व्याकरण तथा संरचना-पक्ष का बोध करायेंगे। यह प्रशिक्षण ‘ऑन-लाइन’ और ‘ऑफ़-लाइन’ किया जायेगा।
यह सूचना संस्थान के निदेशक डॉ० अशोक स्वामी ने दी है।