शाहाबाद के आइन्सटीन चिल्ड्रेन एकेडमी में संपन्न हुई विचार संगोष्ठी 

         हरदोई-संत गाडगे सेवा संस्थान की ओर से शाहाबाद के आइन्सटीन चिल्ड्रेन एकेडमी में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय भारत में स्वच्छता के जनक बाबा संत गाडगे रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गंगाराम बाथम एवं अध्यक्षता प्रोफेसर आकाश वर्मा ने की।
       कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि संत गाडगे बाबा ने विभिन्न सामाजिक आंदोलन के द्वारा भारत में स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो, स्वच्छ रहो और नशा मुक्त रहो। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री वर्मा ने कहा कि बाबा भारत में स्वच्छता के जनक थे। उन्होंने गांव-गांव जाकर स्वयं सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बाबा ने समाज से अंधविश्वास को दूर करने अौर लोगों को शिक्षित बनने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि श्याम सुंदर ने कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप है। इसे समाज को दूर रहना चाहिए। कार्यक्रम के आयोजक शैलेंद्र सम्राट ने कहा कि सभी मिल कर अपने घर, गांव आैर नगर को स्वच्छ रखें, जिससे देश स्वच्छ बन सके। शिक्षक प्रेम कुमार ने कहा कि कबीरदास और रैदास के विचारों से बाबा प्रभावित थे और समाज में व्याप्त अंधविश्वास को दूर करने का प्रयास करते थे। इस अवसर पर बालकराम, सुरेंद्र कुमार, शशिकांत, रामेंद्र, हरिनाथ, शिवम चौधरी, राजू वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।