प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पश्चिम एशिया और खाड़ी देशों की यात्रा के अंतिम चरण में कल शाम ओमान की राजधानी मस्कट पहुंच गये थे । श्री मोदी का मस्कट में सुल्तान कबूस खेल परिसर में जनता के एक समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम है। बाद में वे ओमान के सुल्तान कबूस बिन-सैद-अल-सैद के साथ मुलाकात करेंगे। दोनों नेता विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे और इसके बाद कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है। श्री मोदी का कल स्वदेश रवाना होने से पहले ओमान के उप-प्रधानमंत्री फहद बिन-महमूद-अल-सैद तथा सईद असद से भी मिलने का कार्यक्रम है।
Related Articles
राज्य सूचना आयुक्त विजय शंकर शर्मा का जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित
December 21, 2018
0
आगरा पहुँचे डीजीपी ओमप्रकाश सिंह
March 4, 2018
0
राजनीति और अलगाववाद के लिए धर्म का दुरुपयोग करने वालों को पनपने नहीं देना चाहिए : श्री मोदी
February 24, 2018
0