लोगों की प्रेरणा से शौकिया गाने वाली गायिका शिवांगी मिश्रा आज पहुँच चुकी हैं बॉलीवुड

कालेज में शौकिया गाते थे, लोगों ने इतना प्रेरित किया कि आज सिंगिंग ही प्रोफेसन हो गया। अभी हाल ही में रिलीज सांग वो लम्हे की उभरती हुई गायिका शिवांगी मिश्रा ने ये बाते विशेष मुलाकात के दौरान कही। लखनऊ के सरस्वती मेडिकल कालेज से बीडीएस की पढ़ाई पूरी कर चुकी शिवांगी ने हॉलीवुड की बहुचर्चित फ़िल्म टाइटैनिक के डबिंग से सिंगिंग करियर की शुरुवात की और आज कई बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य कर रही हैं।
 शिवांगी इंग्लिश, हिंदी, भोजपुरी आदि कई भाषाओं में गीत गाती हैं और सिंगिंग की सभी विधाओं भजन गीत, सैड सांग, युवा हृदय में थिरकन पैदा करने वाले शरारती गीत, रोमैंटिक सांग और सूफी आदि सभी मे पारंगत हैं। उन्होंने बताया कि फेमिली के लोग मेडिकल से जुड़े थे इसलिए बचपन मे मेडिकल की और झुकाव रहा। शुरुआती पढ़ाई के दौरान ही कॉलेज की सभी एक्टिविटी में बढ़चढ़ कर भागीदारी करते थे। बैडमिंटन के स्टेट लेवल खिलाड़ी रहे। हाई जम्प, लांग जम्प, 100 मीटर रेस और 200 मीटर रेस सभी मे भागीदारी करते थे। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमो में गीत भी जमकर गाते थे। लोग मेरे गीत की बहुत प्रशंशा करते थे मुझे भी गाने गाना बहुत पसंद था। लेकिन बचपन मे कभी इसे अपना करियर बनाने के बारे में नही सोचा। बीडीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद लोगों की प्रशंशा से प्रेरित होकर इसे अपना करियर बनाया। अलका याग्निक से काफी प्रभावित रहती हूं। एक्टिंग भी करने का शौख है। मुम्बई में कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। अभी हाल ही में रिलीज सांग वो लम्हे बहुत पसंद किया जा रहा है। जब लोग काम की प्रशंशा करते हैं तो बहुत अच्छा लगता है।