एसपी हरदोई ने कोतवाली बेनीगंज का किया निरीक्षण

        हरदोई- एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बेनीगंज कोतवाली पहुंचकर सौंदर्यीकरण के अनेक पहलुओ से निरीक्षण किया और साफ सफाई को लेकर दिशा निर्देश दिए।
       गुरुवार को निर्धारित कार्यक्रम के तहत निरीक्षण व उद्घाटन में पुलिस अधीक्षक को यहां आना था लेकिन प्रशासनिक व्यस्तता के कारण अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने निरीक्षण व उद्घाटन किया था।शुक्रवार को एसपी ने कोतवाली पहुँचकर बारीकी से निरीक्षण किया।उन्होंने कोतवाली में प्रपत्रो के रखरखाव व साफ सफाई पर भी ध्यान दिया।एसपी के साथ एएसपी पश्चिमी भी मौजूद रहे।इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष के पति राकेश वैश्य, उमेश चन्द्र गिरजेश तिवारी,सरोज मिश्रा, मृदुल द्विवेदी, लव मिश्रा, आदि लोग मौजूद रहे।