राजधानी लखनऊ के दीन दयाल उपाध्याय नगर के सांईदाता रोड पर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग में लाखों के उपकरण स्वाहा हो गये।
गोदाम कोलकाता की ग्रेड स्टर्न कंपनी का था। जिसमें फ्रिज, एसी व वॉशिंग मशीन जैसे उपकरण रखे गए थे। आग से भारी नुकसान हुआ है।
आग शनिवार रात करीब ढाई बजे लगी। जिसकी सूचना पुलिस को गार्ड मान सिंह ने दी। दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।