राजस्थान में सेवारत लगभग दस हजार डॉक्टरों की हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी है। इससे राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। पुलिस ने राजस्थान आवश्यक सेवा संरक्षण अधिनियम के तहत विभिन्न स्थानों से 64 डाक्टरों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 17 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अनेक डॉक्टर गिरफ्तारी से बचने के लिए भूमिगत हो गए हैं। राज्य के डॉक्टर 33 मांगों को लेकर पिछले महीने हड़ताल पर थे। इस महीने के शुरू में डॉक्टरों के संघ और सरकार के बीच एक समझौता हुआ था, जिसके बाद वे काम पर लौट आए थे। डाक्टरों के संघ ने अब सरकार पर समझौते पर अमल करने का आरोप लगाया है।