अरवल थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेट दर्द से परेशान किशोरी ने घर में रस्सी से लटककर आत्महत्या कर ली परिजनों के मुताबिक आर्थिक स्थिति कमजोर थी जिससे सही तरीके से इलाज न करवा पाया गया।
आरती (14) पुत्री राकेश कुमार निवासी गढ़िया थाना अरवल कई महीनों से पेट दर्द से परेशान रहती थी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण सही तरीके से इलाज न हो पाया और पीड़ित किशोरी ने घर में रस्सी द्वारा लटक कर आत्महत्या कर ली मृतका की मां की मौत बीमारी के चलते बहुत पहले हो चुकी है तथा पिता आगरा में मजदूरी करता है मृतका घर पर अपने बाबा तथा छोटी बहन कीर्ति और एक भाई भारत के साथ रहती थी।