जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने हमले की योजना को नाकाम करते हुए एक बैग से तीन शक्तिशाली आईईडी बरामद किये। बैग जम्मू के गूल उप-मंडल में संगलदान क्षेत्र के बसरी नाले के पास पड़ा मिला, जिसे सेना और पुलिस की संयुक्त तलाशी दल ने बरामद किया। आईईडी बरामद होने के तुरंत बाद, वहां कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद इलाके में व्यापक तलाशी शुरू की गई। बैग से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।