दो ट्रेनों के बीच फंसे किशोर की कटकर मौत

             खेत पर खड़ी फसल की रखवाली करने जा रहे किशोर कि गांव के किनारे रेलवे क्रॉसिंग पर दो ट्रेनों के बीच कटकर मौत हो गई किशोर गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र है पिता मजदूरी का काम करता है घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
          कोतवाली शहर के कन्हैटा गांव निवासी रविंद्र का पुत्र अमरपाल (16) जनवरी की शाम खेत पर खड़ी फसल की रखवाली करने के लिए जा रहा था तभी गांव के बाहर से गुजरी हुई रेलवे लाइन पार करते समय दो ट्रेनों के बीच में फंस गया जिससे किशोर की कट कर दर्दनाक मौत हो गई ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी सूचना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया तथा आनन फानन दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर है एक भाई मधुर पाल तथा सुमित पिता खेती के साथ मजदूरी का काम करता है।