भारत ने दूसरे एकदिवसीय अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में न्यूज़ीलैण्ड को 6 विकेटों से पराजित कर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली है । भारत की ओर से शिखर धवन और दिनेश कार्तिक ने शानदार अर्धशतक जड़े । मालूम हो कि न्यूज़ीलैण्ड ने पहले मैच में भारत को हराकर 0 के मुकाबले एक की बढ़त हासिल कर ली थी । तीसरा और अन्तिम मैच दोनों देशों के खिलाड़ियों के लिए “करो या मरो” का रहेगा। भारतकी ओर से गेंदबाज़ी सन्तुलित रही और भुवनेश्वर के साथ चहल ने कदमताल करते हुए विपक्षी को छोटे स्कोर पर रोक दिया । आज विकेट के पीछे चीते जैसी फुर्ती वाले धोनी से दो कैच छूटना इस मैच में भारत का कमजोर पक्ष ज़रूर रहा।
Related Articles
विश्वकप के लीग मैच मे भारत ने लगातार नौवाँ मैच जीता
November 13, 2023
0
बारहवीं एकदिवसीय महिला विश्वकप प्रतियोगिता– २०२२
March 6, 2022
0
भारत ने ‘अण्डर 19 विश्वकप’ क्रिकेट चौथी बार जीतकर कीर्तिमान बनाया
February 3, 2018
0