तेज रफ़्तार ट्रॉलर ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी टक्कर, महिला गम्भीर

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी टक्कर, महिला को रौंदा, हालत नाजुक, पति व बालक आई हल्की चोट

कौशाम्बी : सैनी थाना क्षेत्र के सन्यारा मझनपुर मार्ग
दर्जिन का पुरवा गांव के सामने मंझनपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दंपत्ति को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार सभी लोग गिर गए। ट्रॉलर चालक महिला को रौंदते हुए ट्रेलर छोड़ चालक मौके से भाग गया। घटना स्थल पर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

सैनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सन्यारा ओवर ब्रिज की चंद कदम दूरी पर दर्जिन का पुरवा के ठीक सामने तेज रफ्तार ट्रेलर ने अपने गांव खोचकीमई से बहिन के यहां जा रहे बाइक सवार दंपत्ति पिंटू नई को जोरदार टक्कर मार महिला को रौंदते हुए ट्रेलर छोड़ चालक फरार हो गया। जोरदार टक्कर लगने से महिला की हालत नाजुक देख लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन जिला अस्पताल मे भर्ती करा दिया गया है। डबल सड़क हादसे में आधे दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिला ब्यूरो चीफ एम डी मौर्य की रिपोर्ट