पति के उत्पीड़न से पीड़ित महिला ने लगाई पुलिस कप्तान से गुहार

कौशांबी से ब्यूरो चीफ IV 24 न्यूज़ एमडी मौर्य के साथ संतोष कुमार की रिपोर्ट

कौशांबी। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार भले ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए कितने भी कानून बना डाले।लेकिन दहेज लोभियो द्वारा महिलाओं का उत्पीड़न बंद होने का नाम नहीं ले रहा है।

ऐसा ही एक वाकया सैनी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अजुहा वार्ड नंबर 3 स्व.शीतल प्रसाद की पुत्री लक्ष्मी देवी का विवाह मंझनपुर थाना क्षेत्र के ओसा गांव में सुनील कुमार पुत्र रामप्रसाद पासी के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार दान दहेज देकर पीड़िता की मां ने 09/05/2015 को अपने घर से बेटी को विदा किया था। पीड़िता को पति के संसर्ग से एक बेटी वा एक बेटे का जन्म भी हुआ। लेकिन शराबी, जुआरी पति वा सास दोनों आए दिन मारपीट करते हैं। मारपीट से तंग आकर पीड़िता 21 फरवरी 2019 को महिला थाना प्रभारी मंझनपुर के यहा उत्पीड़नो के संबंध में शिकायती पत्र दिया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए महिला थाना प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक कौशांबी कार्यालय में 28 फरवरी 2019 को सुलह समझौता करवा दिया था और यह भी हिदायत दी गई थी कि दोबारा अगर पत्नी को मार पीट करोगे तो खैर नहीं होगी। लेकिन शराबी जुवारी पति पीड़िता को दीपावली के दरमियान लाठी-डंडों से मारपीट कर बच्चों सहित घर से भगा दिया था।

पीड़िता ने किसी तरह बच बचाकर अपने मायके आकर अपनी मां से उत्पीड़न के बारे में बताया। तब से अभी तक ससुराली जन एक बार भी पीड़िता को लेने तक नहीं आए।

पीड़िता लक्ष्मी देवी ने बताया मेरा पति व सास आए दिन मुझे मारते पीटते हैं और घर में खाना खर्च भी नहीं देते हैं। जिससे तंग आकर मैं पुलिस अधीक्षक कौशांबी से न्याय पाने के लिए शिकायती पत्र देने आई हूं।

पीड़िता 7 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक कौशांबी कार्यालय में शिकायती पत्र देते हुए गुहार लगाई कि मुझे व मेरे बच्चों को न्याय व हक दिलाया जाए।