दीपक कुमार श्रीवास्तव :
कछौना (हरदोई)। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर संघ और क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान विधायक रामपाल वर्मा सहित अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के त्याग, बलिदान और योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

कस्बा कछौना स्थित भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल सहित वरिष्ठ भाजपा नेता योगेंद्र भैया, सत्यम गुप्ता, प्रतीक गुप्ता, अनूप सिंह, शिव नारायन सेवक आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के दृष्टिगत सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अवधेश रावत, मयंक सिंह, डॉ सुशील गुप्ता, शिवम मिश्रा आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शिरकत करते हुए श्रद्धांजलि दी। वहीं ब्लॉक मुख्यालय पर सहकारिता प्रकोष्ठ के सहसंयोजक व सदस्य क्षेत्र पंचायत आशीष अग्रवाल के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य रविंद्र सिंह व पंकज, नीरज शुक्ला, दुर्गेश सिंह, मुकेश सिंह, पवन शर्मा, सिद्ध पाल सिद्धू आदि ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया।
बालामऊ विधानसभा के विधायक रामपाल वर्मा ने बेनीगंज मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शिरकत करते हुए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान विधायक रामपाल वर्मा के साथ पूर्व जिला मंत्री रोहित वैश्य, भाजपा बेनीगंज मंडल के मंडल अध्यक्ष देवसेन अवस्थी व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक रामपाल वर्मा ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी , महान शिक्षाविद व प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक थे। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। उनके बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता।