मसुरिया दीन मौर्य, कौशाम्बी :
जनपद के वृहद गो संरक्षण केन्द्र मलाका (ग्राम सभा गौहानी कला) में आज पौधरोपण कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की । श्री वर्मा ने इस अवसर पर मानव जीवन में पेड़ों के महत्त्व पर प्रकाश डाला ।
मुख्य विकास अधिकारी इन्द्रसेन एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा०बी पी पाठक के साथ डी एफ ओ तथा बी डी ओ मूरतगंज व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने गो आश्रय स्थल में पौधा रोपण किया । पेड़ों को नुकसान से बचाने के लिए सभी को कटिबद्ध होना होगा जिससे भविष्य में इन पेड़ों से लोगों को लाभ हो सके।