दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने का प्रयास करें – पुलकित खरे

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित अभियोजन कार्यो की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी पुलकित खरे ने उपस्थित अभियोजन अधिवक्ताओं से कहा कि हत्या, बलात्कार, अपरहरण, लूट एवं अन्य महिला उत्पीड़न से गम्भीर मामलों के दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने का प्रयास करें तथा गम्भीर मामलों में उच्च न्यायालय में अपील भी करें ।

जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी दशा में किसी निर्दोष को सजा न होने दी जाये परन्तु किसी दोषी को सजा दिलाये बिना छोड़ा न जायें । बैठक में अपर जिलाधिकारी डा0विपिन कुमार मिश्र, सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह राठौर, जीडीसी सिविल अविनाश गुप्ता सहित अन्य अभियोजन अधिकारी आदि मौजूद रहें ।