मल्लावाँ (हरदोई)- मल्लावाँ कन्नौज मार्ग पर बाइको की भिडंत मे दो बाइक चालको की मौत हो गयी जबकि मां बेटा घायल हो गये।सूचना पर पहुची एंबुलेन्श ने घायल को सी एच सी मे भर्ती कराया।वही पुलिस ने दोनो का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
मंगलवार की देर शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव अंदऊ भूल भवानीपुर निवासी राम प्रताप (50)खेत से वापस घर जा रहे थे। वही कोतवाली क्षेत्र के गांव ठठिया जाहिदपुर निवासी बृजेश(30)व पत्नी श्वेता व एक वर्षीय पुत्र उन्नाव मे काम करके वापस घर जा रहा था। कि कन्नौज मार्ग पर शुक्लापुर के निकट दोनो बाइको की भिडंत हो गयी ।जिसमे दोनो बाइक चालक घायल हो गये और मां बेटा घायल हो गये। सूचना पर पहुची एम्बुलेंस ने घायलो को सीएचसी मे भर्ती कराया।जहा पर दोनो बाइक चालको को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया ।वही महिला की गम्भीर हालत होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।वही पुत्र को प्राथमिक उपचार चरल रहा है।वही सूचना पर पहुचे कोतवाल ने दोनो शवो का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया है।