शाहाबादतहसील क्षेत्र के आमतारा गांव में एक व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गयी।गांव के 33 वर्षीय अजमत अली उर्फ हजरत अली पुत्र लल्ला रात के नौ बजे शौच करने गया था।लौटते समय पैर फिसल जाने से वह तालाब में गिर गया काफी देर तक घर न लौटने पर उसकी खोजबीन की गयी।देर रात उसके शव को तालाब से निकाल लिया गया।मृतक अपने पीछे पत्नी व चार साल के पुत्र को छोड़ गया है।दुर्घटना के सम्बंध में राजस्व अधिकारियों को जानकारी दे दी गयी है।
Related Articles
जैश-ए-मोहम्मद का खूंखार आतंकवादी नूर मोहम्मद तांत्रे सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में ढेर
December 26, 2017
0
गाजा पट्टी के शिविर में आग लगने से 21 लोगों की मौत
November 18, 2022
0
कच्ची दीवार के मलबे में दबकर लाखन की मौत
November 23, 2018
0