पिहानी थाना क्षेत्र के पिहानी- चपरतला मार्ग पर ग्राम डर्रा के पास हुई घटना
-अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर निवासी थी महिला
-ग्राम कस्ता-मितौली जिला खीरी अपने नाती अंश तिवारी को लेने जा रही थीं महिला
हरदोई।पिहानी- चपरतला मार्ग पर ग्राम डर्रा के पास पुत्री के घर कस्ता जा रही बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई।
अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर निवासी सुरेशचंद की पत्नी गुड्डी देवी (45) शुक्रवार की सुबह बाइक से अपनी पुत्री रानू तिवारी पत्नी प्रदीप तिवारी के यहां ग्राम कस्ता-मितौली जिला खीरी अपने नाती अंश तिवारी को लेने जा रही थीं। बाइक गुड्डी देवी का बड़ा पुत्र रितिक चला रहा था। पिहानी- चपरतला मार्ग पर ग्राम डर्रा के पास ऊंची पुलिया पर बाइक से उछल कर गुड्डी देवी नीचे गिर कर घायल हो गईं। उन्हें अचेत अवस्था में ही सीएचसी पिहानी लाया गया जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे को लेकर बेटे रितिक ने हवास खो दिए हैं। मृतका के पति सुरेश चंद दिल्ली में नीविया फैक्ट्री में कार्य करते हैं। मृतका तीन विवाहित पुत्रियों और दो पुत्रों को पीछे छोड़ गई है।