पीएनबी के अधिकारियों के साथ टप्पेबाजी, कार से उच्चक्का बैग ले उड़ा

हरदोई।सण्डीला की पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय शाखा के डिप्टी मैनेजर श्रवण कुमार ने कोतवाली में शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है।कि गुरुवार की शाम 5.30बजे बैंक की हैडकैशियर कैश बन्द करके अपने घर जाने के लिये अपनी बैग में सेफ की चाभियां रखकर अपनी कार में बैठने लगी,निधि के साथ बैंक की कर्मचारी स्वेता पांडेय भी थी।उनके कार में बैठते ही एक अज्ञात युवक आया।और निधि से कहने लगा,कि आपकी गाड़ी से मोबिल टपक रहा है।निधि ने गाड़ी बन्द करने के बाद आगे जाकर बोनट खोलने लगी,स्वेता भी उन्ही के साथ आगे चली गयी,इसी बीच वह युवक कार में रखी बैग को लेकर भाग गया,उसमे बैंक के स्ट्रांग रूम व सेफ की चाभियां भी चली गयी।डिप्टी मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।