
आदित्य त्रिपाठी-
नारी सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत सीतापुर पुलिस ने बेटियों की हौसलाअफजाई के लिए अनूठी पहल करते हुए एक मिसाल पेश की है । जिसकी पहल श्री आनन्द कुलकर्णी पुलिस अधीक्षक सीतापुर महोदय ने की ।
सीतापुर पुलिस की इस अनूठी पहल में आज जनपद के सभी थानोँ का कार्यभार बॉलीवुड की फिल्म नायक की तर्ज पर देश की बेटियों को सौंपा गया । जनपद के सभी थानों में अलग-अलग विद्यालयों की छात्राओं ने इंस्पेक्टर से लेकर सभी पदों का कार्यभार बड़ी ही होशियारी से सम्भाला। इस मुहिम के बीच में बाइक चलाने वालों को नियमोें का पालन करने की नसीहत देते हुए सभी थाना क्षेत्रों में अनेक चालान किए गए, अनेक वाहनों को सीज भी किया गया व कई हजार समन शुल्क वसूला गया । इस दौरान छात्राओं ने मुकदमा रजिस्टर, ईएफआईआर, आईजीआरएस, महिला सुरक्षा, पाक्सोएक्ट, 1090 महिला हेल्पलाइन, UP 100 सम्बन्धी जानकारी भी हासिल की ।