रिपोर्टर- सिद्धांत सिंह
लखनऊ : यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी प्रियंका गांधी ने बड़ा फैसला लेते हुए एलान किया है कि 2022 के चुनाव में वह 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देंगी। प्रियंका गांधी ने कहा है कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए वह उत्तर प्रदेश में प्रयासरत हैं और इस बार वह चुनाव में बड़ा बदलाव कर महिलाओं को आगे लाने के लिए यह ऐतिहासिक फैसला किया है।

इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा है कि वो पूरे प्रदेश का दौरा कर चुकी हैं, ज्यादातर महिलाओं से मिली हैं और उनकी सब की यही मांग थी की महिलाओं को आगे बढ़ाएं। इस सभी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह ऐतिहासिक फैसला लिया है और अबकी बार यूपी में एक बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। प्रियंका ने कहा है कि चाहे वह लखीमपुर हो या हाथरस हो या फिर प्रदेश की अन्य घटनाएं वह ज्यादातर महिलाओं से मिली हैं। उनका सबका यही कहना था कि महिलाएं आगे नहीं बढ़ पा रही हैं इसको देखते हुए उत्तर प्रदेश के चुनाव में वह यह फैसला ले रही हैं।