जिंदगी पर कविता

जिंदगी है एक अनमोल रत्न
इसमे खुश रहने का करो प्रयत्न।
दुःख की घड़ी भी आएगी
पर सुख से दूर नहीं रह न पाएगी।
जिंदगी मे क्या छूट गया
क्यों करते हो उसकी चिंता?
बस आगे बढ़ते चलो
जिंदगी की हकीकत से
किसी को भी नहीं बच पाना है।
क्या खोना या क्या पाना है?
सब कुछ यहीं रह जाना है।

सोनाली (नौवीं कक्षा की छात्रा), राजकीय उच्च विद्यालय ठाकुरद्वारा, काँगड़ा, हिमाचल प्रदेश