इस दौरान इस गुंडे एसपीओ और उसके हलवाई बाप ने ग्राहक को पुलिस के सामने बुरी तरह पीटा लेकिन वर्दीधारी सिर्फ बीच बचाव करते रहे। मौके पर मौजूद एक शख्स ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब देखने वाली बात ये होगी कि पुलिस के नाम पर वसूली करने और लोगों से अभद्रता करने वाले इन गुंडों (एसपीओ) पर पुलिस कोई कार्रवाई कर पाती है या ये गुंडे ऐसे ही लोगों से पुलिस की सरपरस्ती में अभद्रता करते रहेंगे।
जानकारी के मुताबिक मामला हरदोई जिला के सिनेमा चौराहा का है। यहां हलवाई का ठेला लगाने वाले एक शख्स का बेटा दीपू है जो कि एसपीओ है। वह एक ग्राहक से किसी बात पर झगड़ा कर रहा था। बात गाली-गलौज से लेकर मारपीट तक पहुंच गई। हलवाई और उसके एसपीओ बेटे ने ग्राहक को बुरी तरह मारना-पीटना शुरू कर दिया। जिसे देखकर चौराहे पर तैनात और दो सिपाही भी आ गए और उन्होंने बीच-बचाव करके पीड़ित व्यक्ति को घर भेजा। लेकिन एसपीओ की गुंडई इस कदर बढ़ी कि पुलिस की मौजूदगी में भी वह शख्स को पीटकर बेइज्जत कर रहा था। एसपीओ और उसके बाप की इस गुंडई का वहां खड़े एक युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब देखना ये होगा कि पुलिस इस वीडियो को संज्ञान में लेकर कोई एक्शन लेती है या नहीं।
जिन एसपीओ को पिछले वर्षों यूपी के जिलों के कप्तानों ने नियुक्त किया था वह अब गुंडई और नेतानगरी पर उतर आये हैं। सड़कों के किनारे और फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले ठेले, खुमचे वालों से ये एसपीओ अपने-अपने क्षेत्र में अवैध वसूली कर रहे हैं। दरअसल पुलिस कप्तानों ने इन एसपीओ को पुलिस की मदद के लिए तैनात किया था, लेकिन ये जनता के बीच उनकी समस्याएं पुलिस तक पहुँचाने का कार्य ना करके जनता को प्रताड़ित कर उन्हें फर्जी केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देकर धन उगाही में जुटे हुए हैं। इस घटना के बाद लोगों का कहना है कि ये गुंडे अपनी गुंडई पर उतारू हैं और रोजाना मारपीट कर रहे हैं। इनके खिलाफ पुलिस को एक्शन लेना होगा नहीं तो ये और गुंडई करेंगे।