ग्राम पण्डरवा किला में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में उड़ाई जा रही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान

अनीश सिंह :

ब्लाक पिहानी के ग्राम पण्डरवा किला में उचित सामाजिक दूरी के नियम की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं । इस करोना की महामारी को देखते हुए जहां पूरी दुनिया लॉकडाउन है और कोविड19 के संक्रमण की चपेट में है, वहीं ग्राम पण्डरवा किला में बैंक की लाइन में एक दूसरे पर चढ़ते लोग सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे हैं ।

सोशल डिस्टेंडिंग का पालन न होने में बैंक कर्मचारियों की भी मनमानी है । इस कोरोना महामारी को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोज जनता को संबोधित करते हैं कि बिना मास्क लगाए कोई भी घर से ना निकले । लेकिन यहां बैंक के अंदर बिना मास्क के लेन-देन हो रहा है । बैंक कर्मचारी भी बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे हैं । बैंक के कर्मचारी भी शासन-प्रशासन के आदेशों की बखिया उधेड़ते नज़र आ रहे हैं ।