आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय की पाठशाला

प्रिय विद्यार्थिवृन्द!
अभी हाल ही में अधोलिखित सेवाओं के लिए उनकी प्रारम्भिक परीक्षाओं के परिणाम घोषित किये गये हैं।
गहनतापूर्वक विचार करें–

उत्तरप्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पी० सी० एस०) और सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी (ए० सी० एफ०-आर० एफ० ओ०) (प्रा०) परीक्षा– २०२१

■ कुल पद– ६७८ (पी० सी० एस०)
● कुल अभ्यर्थी– ६ लाख ९१ हज़ार १ सौ ७३
● कुल परीक्षार्थी– ३ लाख २१ हज़ार २ सौ ७३
● परीक्षा में शामिल न होने-न शामिल किये जानेवाले अभ्यर्थी– ३ लाख ६९ हज़ार ९ सौ
● मुख्य परीक्षा-हेतु सफल विद्यार्थी– ७ हज़ार ६ सौ ८८
विचारणीय प्रश्न– मुख्य परीक्षा-हेतु सफल विद्यार्थियों में से हज़ार-दो हज़ार के लगभग विद्यार्थियों को सफल घोषित किया जायेगा, जिनमें से अन्तिम रूप से सेवा-नियोजन-हेतु मौखिक परीक्षा में कुल ६७८ परीक्षार्थियों को ‘नियुक्तिपत्र’ के अर्ह पाया जायेगा।

ए० सी० एफ०-आर० एफ० ओ० के १६ पदों के लिए २९६ विद्यार्थी मुख्य परीक्षा-हेतु सफल घोषित किये गये हैं।

ऐसे में, आपकी अध्ययन-पद्धति किस प्रकार की होनी चाहिए, इस महत्त्वपूर्ण विन्दु पर आप सभी को गम्भीरतापूर्वक विचार करना होगा और मनन भी।

(सर्वाधिकार सुरक्षित– आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय, प्रयागराज; ३ दिसम्बर, २०२१ ईसवी।)