दिन दहाड़े प्रधान पति की गोली मारकर हत्या

         सण्डीला कोतवाली क्षेत्र में एक प्रधानपति की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी। हत्यारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार दिया और भीड़ भरे इलाके से वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। यह घटना तब घटी जब प्रधानपति अपनी साली को दवा दिलाने सण्डीला जा रहे थे। दुस्साहसिक वारदात की जानकारी पाकर एएसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
         सण्डीला कोतवाली इलाके के अतरौली रोड पर मुसेला के निकट एक ईंट भट्ठे के पास अटामऊ की प्रधान गोमती के पति गोविंद उर्फ छोटक्के 45 पुत्र गजराज अपनी साली की दवा दिलाने बाइक से आटामऊ से सण्डीला आ रहे थे।जब वह अतरौली रोड पर पहुंचे तभी सण्डीला के निकट पहुंचते ही मुसेला के करीब दो बाइक पर सवार पांच लोगों ने उसको रोंक लिया और ताबड़तोड़ कई गोलियां मार दी।हत्यारे भीड़भाड़ वाले इलाके में तमंचा व असलहे लहराते हुए भाग निकले।
         आसपास खेतों में काम राह रहे लोग दौड़े और परिजनों को सूचना देने के साथ पुलिस को सूचना देकर प्रधानपति को इलाज के लिए सीएचसी सण्डीला ले गए जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया।दिन दहाड़े घटना की वारदात से सनसनी फैल गयी।मामले की जानकारी पाकर एएसपी ज्ञानंजय सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।मौके पर पहुंचे सण्डीला के प्रभारी कोतवाल वीके सिंह मौके पर पहुंचे।परिजनों ने चार लोगों पर प्रधानी के चुनावी रंजिश को लेकर हत्या का आरोप लगाया है।एएसपी ज्ञानंजय सिंह का कहना है जल्द ही हत्यारो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।