युवती ने लगाया शादी का झांसा दे शारीरिक शोषण करने का लगाया आरोप

           हरदोई– गैर जनपद की एक युवती ने हरियावां थाना क्षेत्र के एक युवक के ऊपर प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है।
        एसपी के पास पहुंची फ़ैजाबाद जनपद की रहने वाली एक युवती ने शिकायती पत्र देकर कहाकि हरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक उसके पड़ोस में रहकर काम करता था। किसी तरह युवक उसका नम्बर पा गया जिसके बाद उससे उसकी दोस्ती बढ़ गयी और  धीरे धीरे दोनों ने प्यार का इजहार कर दिया। आरोप है कि युवक उसको शादी का झांसा देकर अपने गांव लाया और यहां भी उसका शारीरिक शोषण करता रहा। अब वह शादी से मुकर गया है। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में थानाध्यक्ष हरियावां को एफआईआर के आदेश दे दिए गए है।