हरदोई- जिले के एक होनहार जुडो खिलाड़ी आर्थिक तंगी के कारण बिदेश में खेलने से बंचित हो रहा है। बताते चलें कि 116 नई बस्ती हरदोई निवासी निखिल सिंह पुत्र प्रवीण सिंह को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूरोप के कंट्री सर्विया में जुडो वर्ड कप के लिए चयन हुआ है, पर परिवारिक स्थित ठीक न होने के कारण , अधिकारियों, समाजसेवियों की चौखट पर मदद की गुहार लगा रहा है पर अभी तक किसी का दिल नही पसीजा है।
इससे पूर्व 2015 में यह खिलाड़ी हरियाणा में जुडो से सिल्वर कप मेडल लाया,2016 में देवास मध्यप्रदेश में गोल्ड मेडल,2017 में गया बिहार में गोल्ड मेडल,2018 में पटना बिहार में ब्रांच मेडल प्राप्त किया,पर इतना होनहार खिलाड़ी आज धन के अभाव में दर दर की ठोकरे खा रहा है।अब देखना यह है कि जिले के इस युवा होनहार खिलाड़ी की मदद को सबसे पहले किस के हाथ आगे आते है।निखिल सिंह ने बताया कि मैने जिला अधिकारी से भी मुलाकात कर अपनी ब्यथा बताई,पर उन्होंने कहा कि यदि तुम विकलांग होते तो तुम्हारी मदद हो सकती थी।वही निखिल का कहना है कि मेरे पिता विकलाँग है जिस कारण हम जाने की स्थिति में नही है।