हरदोई थाना क्षेत्र कासिमपुर के गांव मुसलमानाबाद निवासी सुरेंद्र 42 पुत्र नन्कू ने बुधवार की दोपहर अपने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर खुद को जलाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया । शोर सुनकर समय रहते परिजनों व ग्रामीणों की सूझबूझ के चलते सुरेंद्र के शरीर में लगी आग को आनन-फानन बुझाया गया व उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना लाया गया । यहां चिकित्सक मुकेश गुप्ता द्वारा उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।
वहीं गांव से जुड़े सूत्रों की मानें तो कोटेदार के यहां राशन लेने गया था जहां पर कोटेदार और उसके वितरण करने वाले साथी 35 किलो राशन के स्थान पर 20 किलो राशन दे रहा था लेकिन वह पैसे 35 किलो के ही ले रहा था । विरोध करने पर कोटेदार व उनके परिजनों द्वारा उसे सरे आम दबंगई दिखाते हुए बेइज्जत किया गया । कोटेदार की मनमानी व दबंगई से आहत होकर सुनील ने आत्महत्या का प्रयास किया । फिलहाल घायल जिंदगी मौत से जिला अस्पताल में जूझ रहा है । बताया जाता है कि कोटेदार के परिवार वाले दबंग हैं जिनके सामने गांव का कोई व्यक्ति बोल नहीं सकता है । जिसके चलते मनमाने तरीके से सार्वजनिक वितरण प्रणाली को चूना लगाया जा रहा है ।