कछौना, हरदोई : कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार सुबह एक युवक की घर में बिजली के तार ठीक करते समय विद्युत करंट की चपेट में आने से मृत्यु हो गई।
बतातें चलें लखनऊ निवासी ससुराल में रह रहे युवक की कोतवाली कछौना क्षेत्र के ग्राम तिहाराहार मुनेश्वर धनु के दामाद प्रदीप पुत्र बजरंग उम्र 32 वर्ष बुधवार की सुबह घर में बिजली के तारों को ठीक कर रहे थे। उसने एक तार को पकड़ रखा था। तभी उसका हाथ नंगे बिजली के तार से छू गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गया। बिजली के झटके से वह अचेत होकर जमीन पर गिर गया। परिजनों उसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को लेकर गए। जहां देखते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में चीख पुकार शुरू हो गई। मृतक के दो छोटे छोटे बच्चे हैं। लड़की की उम्र 5 वर्ष व लड़के की उम्र 3 वर्ष है। दोनों मासूमों के सर से पिता का साया बचपन में ही विधाता ने छीन लिया है।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता