युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता के नेतृत्व नगला मन्दिर पर पूर्व विदेश मंत्री एवं बीजेपी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज को मोमबत्ती प्रज्वलित कर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी ।
संगठन संस्थापक ध्रुव देव गुप्ता ने शोक सभा को सम्बोधित करते हुई कहा कि स्वराज जी का आकस्मिक निधन भारत के लिये एक बहुत बड़ी क्षति है और महिला शक्ति वे बहुत बड़ी राष्ट्रीय धरोहर के रूप मानी जावे उनका सम्पूर्ण जीवन भारत वर्ष की सेवा के लिये समर्पित रहा है जिसे युवाओं छात्रों को सदैव याद रखना चाहिये ।
इस दौरान युवा मंच संगठन के नगर सचिव राजा दिवाकर ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर मंगलवार को गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि भारतीय राजनीति के एक गौरवशाली अध्याय का अंत हो गया भारत एक असाधारण नेता के निधन से शोकसंतप्त है, जिन्होंने जनसेवा और निर्धनों के जीवन में सुधार के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। सुषमा जी अपने आप में अलग थीं और करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत थीं।’ युवाओं युवतियों छात्र छात्राओं के लिये सुषमा जी सदैव एक आदर्श के रूप में याद की जावेंगी ।
इस दुःख शोक सभा मे संगठन के सुमित शर्मा, शंकर शाक्य, आकाश बाबू, राजा दिवाकर आयुष कुमार, शक्ति कुमार, मोनू पण्डित, सोनू गुप्ता, अवनीश ठाकुर, अरुण शाक्य, विमल सिंह, शैलेन्द्र सिंह, लकी दिवाकर, अरुण शाक्य, पवन यदुवंशी, ऋषभ गुप्ता, सचिन शर्मा, ऋषभ चौधरी, रोहित राठौर,आशीष, कमल मिश्रा, शोहित कुमार आदि युवाओं ने श्रधांजलि दी ।