शाहाबाद नगर की प्रतिभा ने प्रदेश स्तर पर अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर दिखाया है। शाहाबाद स्थित नालंदा शिक्षण संस्थान के कक्षा 4 में पढ़ने वाले होनहार एवं मेधावी छात्र युवान पाठक ने स्टेट लेवल पर अपने जनपद का नाम ऊँचा कर दिखाया।आगे चलकर वह आईएएस बनना चाहता है।
प्रदेश स्तर पर लखनऊ में आयोजित यूसीमास की 13वीं अबेकस एंड मेंटल अर्थमेटिक स्टेट लेवल कॉम्पिटिशन में प्रदेश के सैकड़ो बच्चों ने भाग लिया।जिसमे अपनी कम्प्यूटर जैसी बुद्धि की दम पर 8 मिनट में 200 गणित के सवालों में अधिकतम सवाल हल कर युवान पाठक ने दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने शिक्षण संस्थान का नाम रोशन किया है।विद्यालय,प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं एवं प्रतियोगिताओं में सदैव प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले विलक्षण प्रतिभा के धनी छोटी उम्र वाले युवान पाठक ने इस बार उत्तर प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में अपने जौहर का परचम फहराया है।लखनऊ के डॉ बीआर अम्बेडकर आडिटोरियम में युवान ने उत्तर प्रदेश भर से आये हुए प्रतियोगियों के मध्य बेहतर प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।प्रदेश भर के प्रतिभाशाली प्रतिभागियों के मध्य युवान को तालियों की गड़गड़ाहट के साथ ट्राफी व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।युवान के पिता शाहाबाद के चिकित्सक डॉ अमित पाठक व माता रश्मि ने इसे अन्य प्रतिभाशाली बच्चों के लिए आगे बढ़ने हेतु प्रेरक बताया।नालंदा शिक्षण संस्थान के सारे स्टाफ को उसकी इस उपलब्धि पर काफी गर्व महसूस हो रहा है।युवान पाठक आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहता है।