मन को एकाग्र कर किसी भी क्षेत्र में सफ़लता हासिल की जा सकती है : संजय कुमार सिंह

अच्छे खेल से जनपद, प्रदेश तथा देश में अपनी पहचान बनायें :- अपर जिलाधिकारी

सी0एस0एन0, पी0जी0 कालेज में आयोजित दो दिवसीय 48वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्वलित करने के साथ एन0सी0सी0 स्काउट एवं छात्र-छात्राओं की परेड की सलामी ली तथा सभी को खेल प्रति शपथ दिलायी । गुब्बारे उड़ाकर एवं 100 मीटर दौड़ को शुरू कराकर खेलों का विधिवत शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी ने कहा कि खेलों से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है, इसलिए सभी खेल भावना से खेले और अच्छे खेल से जनपद, प्रदेश तथा देश में अपनी पहचान बनायें और मन को एकाग्र कर किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है।

कालेज के प्रचार्य डा0 अनिल कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि को बैच लगाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा बताया कि दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा में 100, 200, 400 एवं 800 मीटर की दौड़ के साथ ऊंची एवं लम्बी कूद आदि खेलों का आयोजन किया जायेगा तथा विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। समारोह में उप प्रचार्य डा0 संदीप सिन्हा ने मुख्य अतिथिा एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। क्रीड़ा समारोह में क्रीड़ा प्रभारी प्रो0 राकेश सिंह, डा0 साधना शुक्ला, डा0 पुष्पा रानी गंगवार, डा0 शिवेन्द्र सिंह व डा0 दीपक राय आदि उपस्थित रहे।