अभिषेक गुप्ता ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने उसे धमका कर बदलवाया था बयान

अभिषेक गुप्ता ने कहा पेट्रोल पंप न मिली तो कर लेगा आत्महत्या य धर्म परिवर्तन

            हरदोई- प्रमुख सचिव पर घूस मांगने का आरोप लगाने वाले अभिषेक गुप्ता ने एक बार फिर वही राग अलापा है । उसने कहा कि प्रमुख सचिव के द्वारा घूस मांगने के मामले की आखिर जाँच क्यों नहीं की जा रही हैं ? उसने कहा कि उसे पुलिस प्रशासन ने धमकी देकर बयान बदलवाया । अगर उसे पेट्रोल पंप नहीं मिला तो वह या तो धर्म परिवर्तन कर लेगा या फिर उसके पास आत्महत्या करने के अलावा कोई विकल्प नही बचता । क्योंकि 1 करोड़ के लोन पर उसे हर माह डेढ़ लाख के आसपास ब्याज देना पड़ रहा है।वह अपने प्रस्तावित पेट्रोल पंप के पास प्रेस वार्ता कर रहा था।
            24,प्रकाश लोक इंदिरा नगर लखनऊ निवासी अभिषेक गुप्ता ने प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि उसने लखनऊ हरदोई मार्ग रैसो मोड़ पर बीते वर्ष पेट्रोल पंप बनाने के लिये चाहर दिवारी बनवाई जिसमे भूमि का कुछ भाग ग्राम पंचायत रैसो का आता है का विनमय करने के लिये निर्धारित सरकारी शुल्क जमा किया।बताया कि उप जिलाधिकारी सण्डीला,व जिलाधिकारी की आख्या के आधार पर पेट्रोल पंप स्वीकृत की पत्रावली शासन को गयी थी जहाँ उससे शासन के प्रमुख सचिव द्वारा पच्चीस लाख रुपये की उससे मांग की गई।यह भी बताया कि उसने रिश्वत देने से मना किया तो उसको जान से मारने की धमकी मिलनी शुरू हुई उसका एक्सीडेंट कराया गया।
           कहाकि वह भयभीत है और उसने ग्रहमंत्री को सुरक्षा के लिये पत्र लिख लेकिन कोई जवाब नही मिला।बताया कि उससे पुलिस प्रशासन ने दबाव व धमकी देकर बयान बदलाये थे। कहाकि उसने बैंक से एक करोड़ रुपये का कर्ज लिया है जिसपर सवा लाख रुपये मासिक ब्याज लग रहा है।ऐसे में सरकार ने यदि उसका पेट्रोल पंप स्वीकृत नही किया तो वह आत्महत्या कर लेगा या फिर धर्म परिवर्तन कर लेगा।