संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1948 में आज ही के दिन 10 दिसम्बर को पेरिस में पैले दु शेयू में वैश्विक मानवाधिकार घोषणा पत्र को अंगीकार किया था । इसलिए आज के दिन को विश्व मानवाधिकार दिवस के रूप में मनाते हैं । वैश्विक मानवाधिकार घोषणा पत्र का प्रारूप जनवरी, 1947 से लेकर दिसम्बर, 1948 के बीच तैयार किया गया था । दुनियाभर में बुनियादी मानवाधिकार तय करना ही इसका उद्देश्य था । इस घोषणा पत्र के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति के कुछ बुनियादी अधिकार हैं । भले ही वह किसी भी देश या धर्म का हो । यह घोषणा पत्र विश्व में सबसे ज्यादा अनुदित दस्तावेज है और पांच सौ से अधिक भाषाओं में उपलब्ध है । मानवाधिकार दरअसल हमारे मूल अधिकार ही हैं । इनमें जीवन जीने के लिए आवश्यक अधिकारों यथा रहने का अधिकार, स्वास्थ्य का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, बोलने की आजादी और समानता का अधिकार शामिल हैं ।
Related Articles
रेडियो ने विश्व के हर कोने के लोगों को जोड़ा है : आज विश्व रेडियो दिवस
February 13, 2018
0
विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया
March 28, 2018
0
भारत और विश्व के कुछ अन्य देशों में आज आंशिक सूर्यग्रहण
October 25, 2022
0