लोकसभा ने केन्द्रीय सड़क कोष संशोधन विधेयक 2017 ध्वनिमत से पारित कर दिया है। विधेयक में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास और रखरखाव के लिए उपकर का आवंटन घटाकर साढ़े इकतालीस प्रतिशत से उनतालीस प्रतिशत करने का प्रावधान है। विधेयक के तहत अब उपकर का ढाई प्रतिशत यानी लगभग दो हजार 339 करोड़ रुपये वार्षिक राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास और रख रखाव के लिए होंगे। ये विधेयक सड़क परिवहन, राजमार्ग और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने सदन के पटल पर रखा था। विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह कानून बनने से बंदरगाह सम्पर्क में बड़ी क्रांति आएगी। इससे पर्यटन और बंदरगाह तथा माल ढुलाई में वृद्धि होगी। विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्यों ने भी बहस में हिस्सा लिया।
Related Articles
आपराधिक कानून संशोधन अध्यादेश – 2018 को आज मिली मंजूरी
April 21, 2018
0
दिल्ली सरकार ने 50 और नयी लो फ्लोर एसी-सीएनजी बसों को सड़क पर उतारा
October 11, 2022
0
पलिया में पलटी बस, 7 गम्भीर
December 20, 2017
0