रानी साहिबा कटियारी क्रिकेट क्लब का शुभारंभ ग्राम खैरूददीनपुर मे सोमवार को खंड विकास अधिकारी हरपालपुर वंदना जौहरी ने किया।इस मौके पर हुए मैच में दयालपुर ने करनपुर की टीम को 25 रन से हराया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दयालपुर के कप्तान संजय सिंह की टीम ने 16 ओवर में 113 रनों का लक्ष्य रखा।जिसके जवाब में करनपुर की टीम के कप्तान राहुल तोमर की पूरी टीम 88 रनों पर सिमट गई। मैन ऑफ द मैच दयालपुर टीम के कप्तान अनुज मिश्र व को घोषित किया गया। इस मौके पर घोड़ीथर के प्रधान मुकेश बाजपेयी, विकासखंड के सहायक लेखाकार सुनील यादव, तकनीकी सहायक धीरेंद्र कुमार, राजदेव यादव, ग्राम विकास अधिकारी सुशील मिश्रा ,सुशील सोमवंशी तथा क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक सोनू यादव मौजूद रहे।
Related Articles
केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय परिसर में खशाबा जाधव खेल परिसर का उद्घाटन किया
June 5, 2022
0
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी 31 जुलाई को करेगें :- वी0 के0 दुबे
July 21, 2018
0
विधायक ने गैस एजेंसी का उद्घाटन किया
January 7, 2018
0