घर से गायब युवती का सुराग नहीं, पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया

गाँव अगौलपुर निवासी रक्षपाल पुत्र रामआसरे ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसकी बेटी रविता 19 किसी बात को लेकर नाराज होकर बिना बताए घर से चली गई। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बावजूद उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर घर से गायब उसकी बेटी का गुमशुदगी में मुकदमा दर्ज कर कार्रवायी शुरू कर दी है।