विधान परिषद सदस्य प्रदीप कुमार जाटव ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरदोई पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग सभापति से की है। बीएसए पर निम्न आरोप है।
1- शिक्षकों के स्थानांतरण व समायोजन में अवैध वसूली।
2- मातृत्व अवकाश ,बाल्यकाल देखभाल, चिकित्सा अवकाश में घूस लेकर स्वीकृत करना है।
3- प्रभावशाली व राजनीतिक व्यक्तियों के परिजनों (अध्यापक) विद्यालय आने में छूट कार्यवाही में संरक्षण।
4- बेसिक शिक्षा विभाग में संविदा पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों से उनके मानदेय में 2000 से ₹25000 की जिला बेसिक अधिकारी के संरक्षण में अवैध वसूली की जाती है।
5- खंड शिक्षा अधिकारी नौनिहाल बच्चों की स्वेटर खरीद पर ₹20 की अवैध वसूली करते हैं।
6- सदन के सभापति ने उच्च स्तरीय जांच कर कार्यवाही का दिया आश्वासन गिर सकती है BSA पर गाज।