हादसे में युवक की मौत, कोहराम

             शनिवार को होली के दूसरे ही दिन पिहानी- हरदोई मार्ग पर दो मोटर साइकलों की जोरदार टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की परिजनों में कोहराम है।
           पिहानी कोतवाली क्षेत्र के मंसूरनगर गांव निवासी रामू 35 पुत्र जब्बर अपनी मोटर साइकिल से पिहानी जा रहा था। हरियाली बाजार के पास सामने से आ रही बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक फरार हो गया। घायल रामू को लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक का एक पुत्र तथा तीन पुत्रियां हैं। मां व पत्नी माधुरी का रो – रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।