ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल

माधौगंज- बाजार से घर वापस जा रहे बाइक सवार युवकों को गांव के सामने ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी है । युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया । थाना क्षेत्र के ग्राम रमजानीपुरवा निवासी इन्द्रेश(23) पुत्र प्यारेलाल बाइक द्वारा गांव से माधौगंज बाजार आया था । उसके साथ प्रदीप (23) पुत्र किशोरी व बबलू (28) पुत्र श्रीराम भी साथ में थे तीनो युवक माधौगंज से वापस जा रहे थे । गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी । जिससे इन्द्रेश के सिर व आँख में चोट लग गयी व प्रदीप एवम बबलू को भी चोटे आयीं ।  परिजनों द्वारा  सभी घायलो का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा उपचार चल रहा है।