Breaking News

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक को लगा झटका

अमरोहा – लोगों के घरों की छत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक को झटका लग गया। इससे नाराज परिजन और मोहल्ले के लोगों ने बिजली अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने मांग की लाइन को छतों से हटाया जाए। किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

नगर के मोहल्ला गाजीनगर निवासी उस्मान पुत्र बाबू इसरार रविवार की सुबह करीब नौ बजे छत पर कपड़े डालने के लिए गया था। इस बीच छत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। करंट लगने से परिवार में खलबली मच गई।

परिजन तुरंत डाक्टर के पास ले गए। मकानों की छत से गुजर रही लाइनों को हटवाने की मांग को लेकर मोहल्ले के लोगों ने नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि पहले भी कई बार बिजली अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं कि लाइनों को हटवाया जाए। लोगों ने यूपी 100 डायल को भी बुला लिया। प्रदर्शन करने वालों में चादॅनी, फातमा, आसमा, शबनम, सीमा, फिरोजा, शहजादी, शम्मी, नाजिम, अलीउद्दीन, मुजम्मिल ,आसिफ,बब्बू आदि मौजूद रहे ।