हरदोई- थाना अतरौली क्षेत्र के ग्राम बानपुर मजरा सिकन्दरपुर में शनिवार बीती रात चोरों ने ग्राम प्रधान के घर धावा बोलते हुए 50 लाख से अधिक की चपत लगा दी | कमरों में रखी अलमारियों का लाकर तोडकर चोरों ने करीब दस लाख रुपया नगदी और 40 लाख कीमत के जेवरात व महंगे कपड़े पर कर दिया | सीओ संडीला व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर वारदात की हकीकत परखी |
बताते चलें कि ग्राम पंचायत सिकन्दरपुर के मजरे ग्राम बानपुर निवासी बसपा नेता राजेश अवस्थी व्यापारिक खेती करने वाले बड़े कास्तकार हैं | क्षेत्र में विधायकी , सांसदी , प्रमुखी से लेकर प्रधानी तक राजनीति में सक्रीय भूमिका निभाने वाले अवस्थी के घर कई ग्राम पंचायतों की कई पंचवर्षीय प्रधानी रही है | एक बहु सरिता अवस्थी वर्तमान में ग्राम पंचायत सिकन्दरपुर की प्रधान है | एक पुत्र आनन्द अवस्थी लखनऊ में विल्डर्स का कार्य करता है | एनी पुत्र आशीष अवस्थी और आशुतोष अवस्थी क्षेत्र में व्यापर व सक्रिय राजनीती करते हैं | सभी संयुक्त परिवार में रहते हैं | वादी राजेश अवस्थी ने बताया की आवश्यक कार्य से बहर चले जाने के कारण शुक्रवार की रत वह घर पर नही थे | भरावन ग्राम पंचायत की पूर्व प्रधान उनकी पत्नी सुषमा अवस्थी और बड़ा पुत्र आशुतोष अवस्थी घर में ही दरवाजे पर बहरी आंगन में सो रहे थे | आनन्द अंदर वाले कमरे में सो रहा था | अर्ध रात्रि तक सब ठीक ठाक रहा | किन्तु दो बजे आनन्द लघुशंका के लिए जगा तो वारदात हो चुकी थी और सभी के दरवाजे बहर से बंद थे | तब आनन्द ने आशुतोष फोन करके दरवाजा बाहर से होने के जानकारी देकर खोलने को कहा तब आशुतोष ने भी अपना दरवाजा बंद होने से बताया | कुंधी में बंधा कपड़ा तोडकर बहर निकले आनन्द ने जाकर आशुतोष के कमरे की कुंधी खोलकर एनी कमरों में जाकर देखा तो की आलमारियां टूटी हुई हैं कमरों में सामान तितर बितर दिखा | कमरों में जाँच पड़ताल की तो पता चला संयुक्त नौ लाख सत्तर हजार की नगदी ,1 किलो से अधिक सोने की वस्तुएं , लगभग 5 किलो चांदी लेकर चोर चम्पत हो गये।घर के पीछे बाग़ में चोरों ने बक्से व कागजों को खंगालते हुए ग्राम प्रधानी से रखे जरूरती कागजात उठाकर भाग गये
इन पर लगाया साजिशन चोरी करवाने का आरोप
वादी राजेश अवस्थी ने बताया छोटी बहु ग्राम पंचायत भरावन की प्रधान पद उम्मीदवार थी जिसमें राजनैतिक दबाव के चलते प्रधानी जीतते हुए भी हरवा दिया गया था जिसका वाद न्यायालय में लंबित है जिससे यह आभास होता है की दीपू सिंह भदौरिया , मानवेन्द्र सिंह निवासी भुल्भुला मजरा सिकन्दरपुर तथा सुनील पाण्डेय , आशीष पाण्डेय , अनुराग पाण्डेय तथा अनुपम पाण्डेय पुत्रगण मन्नी लाल पाण्डेय निवासी भरावन को क्षेत्रीय विधायक राजकुमार अग्रवाल की छत्रछाया हैं | साथ में बताया की आय दिन घर में जाने वाले किसी व्यक्ति से मिलकर मानसिक छति पहुचाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिलवाया है साथ बताया की विधायक व्यक्तिगत रंजिश मानते हैं वादी ने दावे के साथ विधायक पर आरोप लगते हुए की इस साजिश में विधायक भी शामिल हैं |
फोरेंसिक टीम को जाँच में मिला अंगूठे का निशान
चोरी की घटना की हकीकत को परखने के लिए पहुंची फोरेंसिक टीम ने वादी राजेश अवस्थी के कमरे में बेड , आलमारी सहित कई वस्तुओं की जाँच करते हुए आशीष के कमरे में रखी आलमारी पर अंगूठे का निशान पाया फोरेंसिक टीम के अधिकारीयों ने बताया की निशान मिले हैं लैब में जाँच कर विभाग को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी सीओ संडीला शैलेन्द्र कुमार ने बताया मुकदमा दर्ज कर टीम गठित की गई है जल्द ही खुलाशा किया जायेगा |