ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत

हरदोई।ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी।सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।
     सण्डीला कोतवाली के बरौनी क्रासिंग के पास रेलवे ट्रैक के बीच एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला, रेलवे बिभाग के मेमो पर प्रभारी कोतवाल बीके सिंह, कताई मिल चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह हमराही फोर्स के साथ मौके पर पहुचे और महिला की शिनाख्त करने का प्रयास शुरू किया, इसी बीच महिला के परिजन भी मौके पर पहुच गये, मृतका की पहचान रेनू पत्नी ज्ञानेंद्र के रूप में हुई, ज्ञानेंद्र मूल रूप से कोतवाली छेत्र के जलिहापुर मजरा फरेंदा के निवासी है और वर्तमान में कस्बे के शोरा कोठी के पास किराए पर रह रहे है, पुलिस ने महिला के मायके पछ को सूचना देकर शव का पंचनामा करके पीएम को भेज दिया।