तमंचा दो कारतूस के साथ युवक को माधौगंज पुलिस ने मोहल्ला आजाद नगर से किया गिरफ्तार

माधौगंज।पुलिस ने युवक के कब्जे से नाजायज तमंचा एवं दो जिन्दा कारतूस पुलिस ने बरामद कर आरोपी को जेल भेजा है।
     नगर में गश्त के समय कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर निवासी आशीष कुमार पुत्र सत्यप्रकाश द्विवेदी को सन्दिग्ध अवस्था में एस आई सुरेन्द्र और जितेंद्र सिंह ने देखा जब उसकी तलाशी ली तो युवक कब्जे से एक नाजायज तमंचा 312 बोर व् दो जिन्दा कारतूस बरामद मिलने पर आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया