प्रभारी अधिकारी (वीआईपी)/नगर मजिस्ट्रेट सतीश कुमार त्रिपाठी ने बताया है कि संचार मंत्रालय, भारत सरकार में नामित सदस्य फिरोज अहमद के प्रथम जनपद आगमन कार्यक्रम 03 नवम्बर 2018 को प्रस्तावित है।
उन्होने बताया कि 03 नवम्बर को 12 बजे सण्डीला लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में पत्रकार बन्धुओ से प्रेसवार्ता करेंगे, तथा उप जिलाधिकारी/पुलिस अधिकारियों तथा दूर संचार विभाग के अधिकारियो से वार्ता करेंगे। इसके उपरान्त 3 बजे हरदोई लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में पत्रकार बन्धुओ से प्रेसवार्ता करेंगे। घण्टाघर में कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत सम्मेलन कार्यक्रम में सम्मिलित होगे, तत्पश्चात जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक तथा दूर संचार विभाग के अधिकारियो के साथ वार्ता करेंगे। सायं 06 बजे हरदोई से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगे।