सुरसा विकास खंड के पचकोहरा गाँव मेंं लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब एक माह से अधिक समय से गाँव में 650 मीट.र आर सी सी मार्ग का निर्माण कार्य करवाया जा रहा लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के चलते एक माह बाद भी प्रस्तावित महज 650 मीटर आर सी सी मार्ग पूरा नहीं कराया जा सका जिसके चलते क्षेत्र के दर्जनों गांव के सैकड़ों लोगों को आवागमन के लिए भारी परेशानियों से जुझना पड रहा है लोक निर्माण विभाग की ओर से पचकोहरा गांव में 650मीटर सी सी मार्ग स्वीकृति हुआ था जिस पर एक माह पूर्व से ठेकेदारी पर कार्य भी कराया जा रहा है लेकिन एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी अभी तक मार्ग पर सी सी कार्य पूरा नहीं कराया जा सका जबकि ठेकेदार की मन मर्जी के चलते मार्ग को पूरी तरह बंद भी करवा दिया गया है जबकि देखा जाए तो इसी मार्ग से क्षेत्र के दर्जनों गांव जिनमें प्रमुख रूप से भैनामऊ ,पुन्नियां सूरापुर बडौआं इछनापुर संतरहा आदि गाँवों के सैकड़ो लोगों का आवागमन हरदोई आदि जगहोंं को होता है मार्ग अवरुद्ध होने के कारण क्षेत्र के लोगों को कई -कई किलोमीटर तक घूमने के बाद गंतव्य तक पहुच पाते जिस कारण लोग भारी परेशानियों से जुझते है।। महेंद्र प्रताप वर्मा अवधेश सिंह आशीष कुमार पुजारी विरेन्द्र सिंह रूपनलाल मनोहर लाल आदि बताते है एक माह से सी सी मार्ग बनवाया जा रहा है लेकिन बीच -बीच में दो एक दिन का कार्य करवाया जाता है तो चार -चार दिन काम बंद रहता है एक माह बीत गया लेकिन मार्ग पूरा नही बनवाया जा सका हम सभी को भारी परेशानियां हो रही है।
Related Articles
अनुमति के बिना किसी भी सार्वजनिक स्थल पर पांच से अधिक लोग इकट्ठे नहीं होगें – जिलाधिकारी
March 12, 2019
0
बिजली की अघोषित कटौती से लोगों में आक्रोश
July 9, 2018
0
बिदनपुर रेलवे अंडरपास 10 दिन के लिए बाधित, राहगीर परेशान
November 24, 2020
0